Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

BSNL Plan: 107 रुपए में 35 दिनों की वैलिडिटी, डेटा-कॉलिंग का भी मिलेगा फायदा

करोड़ों टेलीकॉम यूजर्स यही चाहते हैं कि सस्ते में बढ़िया बेनिफिट्स वाला रिचार्ज प्लान मिल जाए, लेकिन महंगाई के इस दौर में प्लान्स की कीमत इतनी ज्यादा है कि क्या ही कहा जाए. एक बार फिर से रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की चर्चा शुरू हो गई है, यानी जल्द एक बार फिर करोड़ों यूजर्स को झटका लगने वाला है जिससे जेब का बोझ बढ़ सकता है.

ऐसे में हम आज आप लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर लेकर आए हैं, हमने आप लोगों के लिए एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान ढूंढा है जो केवल 107 रुपए के खर्च में एक महीने से भी ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर करता है.

ये सस्ता रिचार्ज प्लान BSNL कंपनी के पास है, 107 रुपए के खर्च में ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी प्रीपेड यूजर्स को क्या-क्या ऑफर कर रही है? आज हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि इस प्लान के टक्कर में क्या Reliance Jio, Airtel और Vi के पास कोई प्लान है या नहीं?

BSNL 107 Plan Details

107 रुपए वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को 3 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा, साथ ही किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 200 मिनट दिए जाएंगे. डेटा और कॉलिंग के अलावा ये प्लान फ्री बीएसएनएल ट्यून का भी बेनिफिट ऑफर करता है.

BSNL 107 Plan Validity

वैधता की बात करें तो 107 रुपए वाला ये प्लान आप लोगों को 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि इस प्लान के साथ डेटा और कॉलिंग का फायदा तो जरूर है लेकिन एसएमएस की कमी आपको खल सकती है.

क्या Jio-Airtel-Vi के पास है ऐसा प्लान?

बीएसएनएल कंपनी के 107 रुपए वाले प्लान का तोड़ फिलहाल रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई कंपनी के पास नहीं है. आसान भाषा में समझें तो इन तीनों ही कंपनियों के पास एक कोई भी प्लान मौजूद नहीं है जो कम कीमत में 35 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.