Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

BSF जवान का हुआ तबादला, 608KM साइकिल चलाकर ड्यूटी पर पहुंचे… जानें क्यों लिया ये फैसला?

भारतीय सीमा सुरक्षा बल की एयरविंग में असिस्टेंट कमांडेंट ध्रुव प्रसाद ने साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने इसके लिए दिल्ली से जोधपुर की 608 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से की.

उनका उद्देश्य अपनी यात्रा में मिलने वाले और शामिल होने वाले लोगों को ग्रीन एनर्जी का संदेश देना था. दरअसल दिल्ली से जोधपुर तबादला होने पर ध्रुव जॉइनिंग के लिए तीन राज्यों से पांच दिन साइकिल चलाकर जोधपुर पहुंचे.

नाप डाले तीन राज्य

ध्रुव ने साइकिलिंग करते हुए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से यात्रा होकर गुजरी. इस यात्रा में गुरुग्राम, बावल, नीमराना, रेवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली, दूदू, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर और बर्र जैसे प्रमुख कस्बे भी शामिल थे.

असिस्टेंट कमांडेंट ध्रुव का कहना है कि यात्रा से पारंपरिक ईंधन परिवहन की तुलना में अनुमानित 130 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन की बचत हुई है. यह छोटा सा प्रयास लोगों को प्रोत्साहित करेगा कि वह अपने दैनिक जीवन में कम दूरी के कार्य के लिए वाहन का प्रयोग कम से कम करें.

ध्रुव सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

प्रतिदिन 8-12 घंटे की राइडिंग शामिल थी. भीषण गर्मी जून के महीने के बावजूद उन्होंने सुरक्षित रूप से यात्रा पूरी की. उन्होंने जीपीएस ट्रैक्ड स्पोर्ट्स कैप्चरिंग ऐप और तस्वीरों के ज़रिए अपनी पूरी यात्रा को रिकॉर्ड की. और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा भी किया है.

असिस्टेंट कमांडेंट ध्रुव का कहना है कि शारीरिक फिटनेस और पारिस्थितिकी एक साथ संरक्षण करने की जिम्मेदारी हैं. साइकिलिंग न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी से फायदेमंद है.

स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग एक महत्वपूर्ण व्यायाम है. स्पोट्स पर्सन से लेकर सेना और फिट रहने के लिए व्यायाम करने वाले लोगों में साइकिलिंग का क्रेज देखा जाता है. खासकर सैन्य बालों और अफसर में व्यायाम साइकिलिंग फिटनेस को लेकर काफी क्रेज है.

कोराना काल में जोधपुर में आर्मी की कोणार्क कोर की कमान संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी फ्रांस की सबसे पुरानी साइकिल स्पर्धा टूअर द फ्रांस में 1200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की थी. अब इसके बाद एयरविंग में असिस्टेंट कमांडेंट ध्रुव प्रसाद ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल से यात्रा की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.