Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

BJP को चेताया-नाराजगी भी जताई… संजय निषाद के मन में क्या चल रहा?

0

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को बाहरी नेताओं (imported leaders) को लेकर चेतावनी दी. NDA को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से आए बाहरी नेताओं को लेकर सावधान होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि वे NDA में शामिल होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही उन्होंने NDA के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिए की. निषाद ने कहा कि अगर एनडीए को लगता है कि निषाद पार्टी से उन्हें कोई फायदा नहीं, तो वह गठबंधन तोड़ सकती है.

संजय निषाद ने यह बयान गोरखपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिया. निषाद ने बीजेपी से अपने सहयोगी पार्टियों के प्रति विश्वास और सम्मान बनाए रखने को कहा, जिसमें निषाद पार्टी, रालोद और एसबीएसपी शामिल हैं.

बीजेपी गठबंधन तोड़ दे

पार्टी प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन को लेकर कहा कि अगर एनडीए गठबंधन को लगता है कि निषाद पार्टी से उन्हें कुछ फायदा नहीं मिलता, तो वह गठबंधन तोड़ दे. उन्होंने कहा कि क्यों बाहरी नेताओं से हम लोगों को उल्टा सीधा बुलवाते हैं. निषाद ने कहा कि बीजेपी को अपनी सहयोगी पार्टियों के ऊपर भरोसा होना चाहिए. अगर भरोसा नहीं कर सकते, तो उनके खिलाफ कोई एक्शन ले लें.

निषाद ने कहा कि हमें 2024 के चुनाव में कुछ नहीं मिला, लेकिन अब देखते हैं कि 2027 में क्या होता है. उन्होंने कहा कि भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं है.

निषाद पार्टी वंशवाद के खिलाफ

निषाद के बेटे सरवन निषाद चौरी चौरा से विधायक हैं. उन्हें पार्टी के प्रदेश प्रभारी के पद से हटा दिया जाने पर बोलते हुए संजय निषाद कहते हैं उनकी पार्टी वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है. पार्टी प्रमुख ने कहा कि यह बदलाव है, जो भी ईमानदारी से काम करेगा, उसे पार्टी की तरफ से अवसर मिलेगा.

नहीं मिल रहा निषाद समुदाय को आरक्षण और सामाजिक न्याय

संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी 2013 से निषाद समुदाय के लिए आरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा, “लेकिन हमें अभी तक अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया गया है.” निषाद पार्टी प्रमुख ने कहा कि निषाद समुदाय को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए जनजाति दिवस मनाएंगे और बिहार के साथ-साथ कई राज्यों में अपना जनआंदोलन तेज करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.