Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

AR Rahman के सीने में उठा दर्द, चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एआर रहमान फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं. रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया. म्यूजिक कंपोजर को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित उनकी कई और टेस्ट किए.

रिपोर्ट की मानें तो अस्पताल के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया है कि उन्हें एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है. ऑस्कर विनर संगीतकार की देखरेख स्पेशल टीम कर रही है. ए.आर. रहमान को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ए.आर. रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द मगसूस हो रहा था. इसके बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी.

डॉक्टर की निगरानी में एआर रहमान

एआर रहमान फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं. उनकी हेल्थ को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है. म्यूजिक कंपोजर की उम्र 58 साल है. एआर रहमान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महीने पहले काफी सुर्खियों में थे. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी. उस दौरान उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा था.

एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी. दोनों के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. इस शादी से एआर रहमान और सायरा के शादी से 3 बच्चे हैं. दो बेटियां और एक बेटा. पिछले साल नवंबर में दोनों ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया और सभी के साथ इस बात को शेयर भी किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.