Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ...
Header Ad

Activa सवार Couple के साथ दर्दनाक हादसा, एक ही पल में उखड़ गई सांसे

लुधियाना : जिले में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। गांव झमट के नजदीक ओवरस्पीड कार ने एक्टिवा सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने हरचरण सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस शिकायत में हरचरण सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर गांव झमट से गांव पोहिड़ की तरफ जा रहे थे। जब वह मलेरकोटला रोड़ से होते हुए जा रहे थे, तब पीछे से आई इंडिका कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में उसकी पत्नी मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है ताकि कार का नंबर पता चल सके और आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.