Logo
ब्रेकिंग
नेपाल आपदा: '3 घंटे की देरी और बीमारी बनी जीवनदान'; पुणे तहसीलदार स्मिता पवार सुरक्षित लौटीं, महाराष... MP में किसान ATM कार्ड पर 23 करोड़ खर्च, बंटे सिर्फ 2.5 लाख: एक्सपायर होने की कगार पर लाखों कार्ड; स... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- 'कट्टर आतंकी करेंगे हत्या'; ग... उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: मसूरी मार्ग पर भूस्खलन, नैनीताल मॉल रोड पर भरा मलबा TMC के 20 बागी सांसदों पर दलबदल का शिकंजा: स्पीकर से मांगा 3 हफ्ते का समय; अभिषेक बनर्जी ने लगाए हैं... फिरोजाबाद में फर्जी नाम से किरायेदार बनकर की लाखों की चोरी: अलमारी तोड़कर गहने चुराने वाला जमील अहमद... ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अंतरिम राहत देने से इनकार, अब 17 सितंबर... फरीदाबाद में 11वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत: 4 घंटे सजा में बाहर खड़ा रखने का आरोप; परि... नोएडा मजदूर प्रदर्शन केस: DU छात्रा आकृति चौधरी की याचिका पर इलाहाबाद HC सख्त, यूपी सरकार से मांगे उ... दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश से उमस से राहत; कई सड़कों पर भरा ...
Header Ad

झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनें रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के बदले मार्ग

0

बैतूल। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को बैलेस्ट रहित बनाने के लिए निर्माण कार्य किया जाना है। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग अवधि में रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इसका असर मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 15301 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 24 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक छह ट्रिप रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15302 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक छह ट्रिप रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक छह ट्रिप और ट्रेन नंबर 22076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक छह ट्रिप रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

ट्रेन नंबर 12590 चर्लपल्ली (हैदराबाद)-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर से 24 दिसंबर तक छह ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना-झांसी-कानपुर के बजाय इटारसी-जबलपुर-हमीरपुर-कानपुर होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 21 नवंबर से 29 दिसंबर तक 28 ट्रिप अपने नियमित मार्ग मथुरा-झांसी-बीना के बजाय मथुरा-बयाना-रतलाम-बीना होकर चलेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक 12 ट्रिप मथुरा-झांसी-बीना मार्ग के बजाय मथुरा-बयाना-रतलाम-बीना होकर संचालित होगी।

रेल यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर ट्रेन के संचालन और मार्ग की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। रेलवे कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव भी संभव है।

यह जानकारी पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक, बैतूल अशोक कटारे ने यात्रियों के हित में साझा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.