Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट

0

द वेट इज़ ओवर!

हौसला – ईंधन – बदला

धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे होगा रिलीज

 

कई दिनों से चल रही चर्चाओं और फैंस के बढ़ते उत्साह के बाद अब जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर की रिलीज़ का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

एक अंडरकवर एजेंट की इस कहानी में इस बार मामला पहले से ज्यादा निजी नजर आता है। रणवीर सिंह एक बार फिर दो अलग किरदारों में दिखाई देंगे, जस्किरत सिंह रंगी और हमज़ा अली मज़ारी। इससे इस स्पाई-एक्शन कहानी में रोमांच और भी बढ़ जाता है।

 

फिल्म के पहले भाग ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिकों को धुरंधर द रिवेंज से भी बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

 

जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन में बनी आदित्य धर की यह फिल्म धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

 

यह स्पाई-एक्शन फिल्म आदित्य धर ने लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की है, जबकि इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

 

एक अंडरकवर एजेंट की यह कहानी 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले सिनेमाघरों में आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.