Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
Header Ad

नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

0

नई दिल्ली से ताम्रम जा रही जीटी एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना नागपुर रेल मंडल के सिंधी और तुलजापुर स्टेशन के बीच किलोमीटर 784/07 के पास हुई। ट्रेन संख्या 12616 के रियर पार्सल वैन (SLR) में आग लगते ही धुआं उठने लगा। तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चालक ने ट्रेन को रोककर डिब्बे को बाकी कोचों से अलग कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्सल वैन में आग कैसे लगी।

नागपुर रेल डिवीजन के PRO संजय मूले ने बताया कि सिंधी स्टेशन के पास गुजर रहे ट्रेन के पिछले गार्ड वाले पार्सल वैन से धुंआ उठने पर स्टेशन प्रबंधक ने चालक को जानकारी दी जिसके बाद रूट पर ट्रेन को रोककर फायरब्रिगेड बुलवाई गई। डिब्बा अलग कर ट्रेन करीब दो घंटे बाद आगे रवाना कर दी गई।यह ट्रेन दिल्ली से ताम्रम जा रही थी।
हादसे के समय ट्रेन 11.20 से 1.5 तक रुकी रही

सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रेलवे के सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.