Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

KBC: केबीसी की हॉट सीट पर कल दिखेगी बैतूल की कविता

0

बैतूल। जिले की होनहार बेटी कविता पति कमल पारखे ने अपनी लगन और मेहनत से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंचकर बैतूल जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया। कौन बनेगा करोड़पति KBC केबीसी का एपिसोड आज 24 नवंबर और 25 नवंबर 2025 को रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में कविता अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी।
कविता पारखे पिछले 9 वर्षों से केबीसी में आने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि जीवन में एक बार हॉट सीट पर अवश्य बैठें। उन्होंने कहा कि आज यह सपना पूरा हो गया है, जिससे वह बेहद खुश और उत्साहित हैं।
कविता मूलतः बैतूल की जन्मभूमि से ही हैं और उनका ससुराल भी बैतूल जिला ही है। पेशे से वह जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं। उनका शैक्षणिक जीवन भी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने बीएससी मैथ्स, एमएस डबल्यू, हिंदी टाइपिंग (म.प्र. मुद्रलेखन बोर्ड) और एनसीसी के एबीसी प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।
कविता बैतूल जिले के वरिष्ठ फोटोग्राफर रघुनाथ डोंगरे की छोटी बहन हैं। परिवार, दोस्तों और जिलेभर के लोगों में कविता की इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है। 9 सालों की लगातार मेहनत और नियमित अभ्यास ने आखिरकार कविता को देश के सबसे लोकप्रिय ज्ञान-आधारित कार्यक्रम की हॉट सीट तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने आत्मविश्वास और ज्ञान से हर किसी को प्रभावित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.