Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

वन ग्राम कुप्पा में खेतों में गिरे बम,ग्रामीणों में दहशत

0

एसपी और एएसपी ने घटना से जताई अनभिज्ञता, बीजादेही थाना क्षेत्र का मामला

 

शाहपुर।आशीष राठौर। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम कुप्पा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों में तीन बम गिरने की सूचना ग्रामीणों में फैली। बताया जा रहा है कि तीनों बम जमीन के अंदर जाकर धंस गए है।, जिनमें से एक बम माखन यादव के खेत में अंदर जाकर धंस गए, जबकि दो अन्य बमों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना ताकू प्रूफ रेंज के नजदीक हुई है, जो वीर गोवारी गांव से करीब 10 किलोमीटर आगे स्थित है। बताया जा रहा है कि जहां बम गिरे वह जगह रोड से लगभग 15 किलोमीटर और हवाई दूरी से करीब 7 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि **खेत की मिट्टी में बम धंस गए और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी**, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए।

 

**किसान उस समय बोनी के लिए खेत की जुताई कर रहे थे।** ग्रामीणों ने बताया कि प्रूफ रेंज बने कई साल हो गए, लेकिन इस तरह की घटना **पहली बार** हुई है। इससे **हांडीपानी पंचायत** और आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों में पहले से ही यह चिंता बनी हुई थी कि रेंज के चलते **55 गांवों को खाली कराने की बात** की जा रही है।

 

ग्रामीण **विवेक सिंह ठाकुर**, भौरा मंडल अध्यक्ष, ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना बीजादेही थाना को भेज दी है। हालांकि, **थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।**

 

इस बीच **एसपी बैतूल वीरेंद्र जैन** और **एएसपी कमला जोशी** ने इस घटना से **अनभिज्ञता** जताई है और कहा है कि फिलहाल उन्हें इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

 

स्थानीय निवासी **मधु कुमार यादव (वन ग्राम कुप्पा)** ने बताया कि बम गिरने से आसपास के लोग घबरा गए और खेतों की ओर भागे। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। SDOP शाहपुर मयंक तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बल रवाना किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.