Logo
ब्रेकिंग
खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र...
Header Ad

सातनेर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, भुट्टे लाते वक्त हुआ हादसा

0

बैतूल। आठनेर क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में घायल चालक को पहले आठनेर सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर तांडिलकर (45) पिता काशीराम तांडिलकर निवासी आठनेर ट्रैक्टर से भुट्टे लाते समय हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें शिवशंकर दब गए। ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर उन्हें आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में शिवशंकर को सीने और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.