Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

बिहार चुनाव सुरक्षा: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों की 1800 कंपनियां होंगी तैनात, 500 की अग्रिम तैनाती शुरू

0

बिहार चुनाव ऐलान के बाद अब सुरक्षाबलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में CAPF की कुल 500 कंपनियों की अग्रिम तैनाती की जा रही है. इसके बाद बची हुई तैनाती चुनाव से पहले की जाएगी. इस बार राज्य में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में सुरक्षाबलों की भी ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव के लिए सुरक्षाबलों की कुल 1800 कंपनियों की डिमांड की गई है. इसमें सीएपीएफ की 500 कंपनियां अभी भेजी जा रही हैं और इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 1200 कंपनियां भेजी सकती हैं. इस तरह से देखें तो सुरक्षाबलों की कुल 1700 कंपनियां हो जाएंगीं.

बुधवार को स्थिति हो जाएगी साफ

हालांकि, बिहार के चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से सुरक्षाबलों की कितनी कंपनियां भेजी जाएंगी इसका पता बुधवार को चलेगा. आमतौर पर चुनाव में CAPF, सीआरपीएफ, आरएएफ जैसी सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात होती हैं. बिहार में भी इनकी तैनाती की जाएगी.

दो चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर. ऐसी स्थिति में सुरक्षाबलों की कंपनियां के पास मूवमेंट के लिए बहुत ज्यादा समय रहेगा नहीं. इसलिए चुनाव के लिए ज्यादा जवानों की जरूरत पड़ रही है.

इस बार ज्यादा जवानों की जरूरत

चुनाव आयोग यह बात पहले ही क्लीयर कर चुका है कि पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे और चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होगी. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि एक पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं रहेंगे. इसका मतलब ये हुआ है कि इस बार के चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ेगी. जब पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ेगी तो स्वाभाविक रूप से सुरक्षा के लिए जवानों की जरूरत भी पड़ेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.