Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

पंजाब में बड़ी वारदात, पति-पत्नी ने व्यक्ति को उतारा मौ/त के घाट

0

गुरदासपुर : कलानौर पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि लखविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी कादिया वाली सदर थाना गुरदासपुर में बयान दिया कि वह अपने पैतृक गांव बिशनकोट में अपने भाई बहादुर सिंह से मिलने आई थी।

बीती रात वह और उसका भाई बहादुर सिंह तथा उसका बेटा मनजोत सिंह घर पर मौजूद थे, तभी उन्हें बाहर गली में शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर गए तो आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टा पुत्र हरभजन सिंह, पाल कौर पत्नी हरभजन सिंह निवासी बिशनकोट वहां खड़े थे। उन्हें देखते ही आरोपी सुखविंदर सिंह ने उनके भाई बहादुर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बहादुर सिंह की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखविंदर कौर के बयानों पर आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टा और उसकी पत्नी पाल कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्नी पाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सुखविंदर सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.