Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

विधानसभा अध्यक्ष तोमर के बेटे के बर्थडे जुलूस ने रोकी एंबुलेंस, अंदर जिंदगी से जंग लड़ रहा था मासूम, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

0

मुरैना: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के जन्मदिन पर समर्थकों ने इतना बड़ा जुलूस निकाला कि पूरा मुरैना शहर जाम हो गया। इस जाम में दो एम्बुलेंस घंटों तक फंसी रहीं, जिनमें से एक में दिल में छेद वाले नवजात शिशु को जयपुर ले जाया जा रहा था। प्रबल प्रताप सिंह का जन्मदिन 3 अक्टूबर को था। समर्थकों ने आसमानी माता मंदिर, औरेठी से लेकर मुरैना के बैरियर चौराहे तक करीब 50 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नियमों की जमकर अनदेखी की गई और सड़कों पर अव्यवस्था का आलम रहा।

एम्बुलेंस चालक रामचरित्र पिप्पल ने बताया कि वह एक महीने के नवजात को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने सफाई दी कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समर्थकों का निजी आयोजन था। वहीं एडीएम अश्विनी कुमार रावत ने कहा कि “इस कार्यक्रम की परमिशन एसडीएम कार्यालय से दी जाती है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और सवाल उठाया कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है? नेताओं और उनके परिजनों पर नहीं?

Leave A Reply

Your email address will not be published.