Logo
ब्रेकिंग
Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की...
Header Ad

35 मिनट तक चली डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात, बाहर आकर संगत को दिए दर्शन

0

नाभा: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे। डेरा प्रमुख सुबह करीब 11 बजे नाभा जेल पहुंचे, जहां उन्होंने मजीठिया से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक लगभग 35 मिनट तक चली।

मुलाकात के बाद डेरा प्रमुख ने जेल के बाहर संगत से भी भेंट की। जेल से निकलने के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा के शाही परिवार के वंशजों से मिलने हीरा महल स्थित उनके निवास पर गए। वह चॉपर से नाभा पहुंचे थे और वहां से कार द्वारा नाभा जेल रवाना हुए।

डेरा प्रमुख के आगमन से पहले नाभा जेल के बाहर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा, पुलिस ने शहर के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास प्रमुख आज नाभा ब्लॉक के गांव बौड़ा में नए डेरे का उद्घाटन भी करेंगे। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.