Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पंजाब के मंत्री का बड़ा ऐलान, Industry और NRIs से खास अपील

0

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने जहां खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया, वहीं उद्योग जगत और NRI भाइयों से भी योगदान देने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि हम एनआरआई भाइयों और कारोबारियों से अपील करते हैं कि वे ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में अधिक से अधिक धनराशि का योगदान करें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज लुधियाना के 13 कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने हाथों से बड़ा योगदान सौंपा है। उन्होंने बाकी कारोबारियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से बनाई गई चैरिटेबल ट्रस्ट से 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। इसी तरह मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फॉर्जिंग, सीगल इंडिया की ओर से भी करोड़ों रुपये ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य कारोबारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत फंड में सहयोग किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें पंजाब को फिर उसी तरह बनाना है जैसा पहले था और इसके लिए सरकार को लोगों के सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने एक बार फिर उद्योगपतियों और एनआरआई भाइयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.