Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

भारतीय खिलाड़ी के सिर पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस

0

एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाए. इसके जवाब में ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी. अब 20 सितंबर से सुपर-4 राउंड की शुरुआत होने जा रही है. जहां टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बन गया है. इस खिलाड़ी को ओमान के खिलाफ चोट का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया के खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट

अबू धाबी में ओमान के खिलाफ ग्रुप ए के मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को गंभीर चोट लगी. अक्षर पटेल को सिर और गर्दन में चोट का सामना करना पड़ा, ये घटना ओमान की बल्लेबाजी के दौरान घटी. दरअसल, ओमान की पारी के 15वें ओवर में बल्लेबाज हामिद मिर्जा ने एक बड़ा शॉट खेला और अक्षर पटेल कैच लेने की कोशिश में मिड-ऑफ से दौड़कर आए, लेकिन कैच पकड़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते उनके सिर और गर्दन के हिस्से में चोट लगी.

इस घटना के बाद दर्द से कराहते हुए अक्षर मैदान से फिजियो के सहयोग से बाहर चले गए और ओमान की पारी के बाकी हिस्से के लिए वापस नहीं लौटे. जिसके चलते भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अक्षर की स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा कि वे फिलहाल ठीक हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को दुबई में होने वाले सुपर फोर मैच में उनका खेलना संदिग्ध है. मैच के बीच केवल 48 घंटे से कम समय बचा है, जो रिकवरी के लिए पर्याप्त नहीं लग रहा है. ऐसे में अगर अक्षर समय से पहले ठीक नहीं होते हैं, तो टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है.

स्टैंडबाय में स्टार खिलाड़ी मौजूद

बता दें, अक्षर पटेल की चोट पर जल्द ही बीसीसीआई फैसला लेगा. अगर वह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो रिप्लेसमेंट का ऐलान भी किया जा सकता है. भारतीय टीम ने स्टैंडबाय में रियान पराग और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स को रख रखा है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर इनमें से किसी भी खिलाड़ी को मेन स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.