Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

शेफ कुणाल कपूर की झटपट बनने वाली यूनिक रेसिपी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

0

 कुछ लोगों को खाना खाने के साथ ही बनाना भी काफी पसंद होता है. ऐसे में वो घर पर ही नई -नई डिश ट्राई करते रहते हैं. सोशल मीडिया की वजह से खाना भी काफी आसान हो गया है. यहां आपको कई रेसिपी मिल जाएंगी, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. बड़े- बड़े शेफ भी इंटरनेट पर अपनी मजेदार डिजेश की रेसिपी बताते हैं. इन्ही में से एक हैं शेफ कुणाल कपूर. कुणाल अपनी झटपट बनने वाली रेसिपी के लिए जाने जाते हैं.

कुणाल कपूर ऐसी-ऐसी चीजें बनाते हैं जो दिखने में लजावब, खाने में स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान होती हैं. स्कूल का टिफिन देना हो या फिर शाम का नाश्ता हो…कुणाल कपूर से आप हर एक चीज सीख सकते हैं. अगर आप भी स्कूल टिफिन या ऑफिस के लिए कम समय में बनने वाली डिशेज देख रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको कुणाल की 5 सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं.

आलू कतलियां हैं मजेदार

शेफ कुणाल कपूर ने आलू कतलियों की आसान रेसिपी बताई है. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को काट लें. इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल डालें और उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालें. अब इसमें कटे हुए आलू डालें और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. ऊपर से लच्छेदार प्याज, हल्दी, धनिया पाउडर, काला नमक और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें. कुछ देर पकाएं और हरी धनिया के साथ गार्निश करके सर्व करें.

दूध वाली ब्रेड करें ट्राई

अगर आपको अपने बच्चे को कुछ मजेदार खिलाना है तो दूध वाली ब्रेड ट्राई कर सकती हैं. ये बनाने में काफी ईजी है और खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी. इसके लिए आप एक पैन में डालें बटर और मेल्ट होने के बाद उस पर ब्रेड को सेंक लें. इसी पैन में दूध और चीनी डालें. अब ऊपर से कस्टर्ड पाउडर को घोल एड करें. ब्रेड जब अच्छे से सारा दूध अब्जॉर्ब कर लें तो ऊपर से डालें टूटी-फ्रूटी डालकर सर्व करें.

अफगानी पनीर बनाना भी आसान

अफगानी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर क्यूब को नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर में मेरिनेट कर लें. अब करी बनाने के लिए. एक बाउल में दही, हरी धनिया और मिर्च का पेस्ट, क्रीम, काजू पेस्ट और कुछ मसाले डालकर इसे तैयार करें. पनीर क्यूब को इसमें डीप करें और सेक लें. इसके ऊपर से बची हुई करी डालें और सर्व करें.

बटर गार्लिक गोली इडली करें ट्राई

बटर गार्लिक गोली इडली खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले सूज का आटा गूंथ लें. अब इसकी छोटी-छोटी गोली बनाएं और स्टीम कर लें. एक पैन में बटर के साथ राई, सूखी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और गर्मा-गर्मा सर्व करें. इसे आप बड़े क्या बच्चे भी बड़े शौक से खाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.