Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

देश में पहली टेस्ला कार की हुई डिलीवरी, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक को मिली

0

मुंबई के ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ से पहली टेस्ला कार की डिलीवरी शुक्रवार 5 सितंबर को हुई. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित शोरूम से मॉडल Y की पहली डिलीवरी ली. मुंबई में भारत के पहले ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन इसी साल 15 जुलाई को हुआ था. कार की डिलीवरी मिलने पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद को भाग्यशाली बताया. उनका कहना है कि उन्होंने ये कार अपने पोते के लिए खरीदी है.

उन्होंने कहा, ‘मैं आज भारत में पहली टेस्ला कार खरीदकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं. इसके जरिए से मैं जागरूकता फैलाना चाहता हूं और लोगों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं. अगले 10 सालों में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर आने चाहिए. मैंने यह पहली कार अपने पोते के लिए खरीदी है और मैं चाहता हूं कि जो माता-पिता ऐसी कारें खरीद सकते हैं, वे अपने बच्चों को छोड़ने के लिए इनका उपयोग करें, ताकि युवा पीढ़ी में भी जागरूकता फैल सके.’

दिल्ली में खुल चुका है टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने 11 अगस्त को दिल्ली में अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करके भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया. राष्ट्रीय राजधानी में यह एक्सपीरियंस सेंटर एयरोसिटी इलाके में वर्ल्डमार्क 3 में है. यह विजिटर्स को भारत में पेश किए गए टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने का अवसर प्रदान करेगा. बीते दिन एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में टेस्ला इंडिया ने घोषणा की कि मॉडल Y की डिलीवरी जल्द ही दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में शुरू होगी. पोस्ट में लिखा है, ‘मॉडल Y की डिलीवरी जल्द शुरू होगी.’

कितनी है टेस्ला के Y मॉडल की कीमत?

कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी टेस्ला मॉडल Y के लॉन्च के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कदम रखा. इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है. टेस्ला का मॉडल Y भारतीय बाजार में उपलब्ध एकमात्र मॉडल है. इसके दो वेरिएंट हैं, रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव. पहले वेरिएंट की कीमत 60 लाख रुपए और दूसरे वेरिएंट की कीमत 68 लाख रुपए है. इन दोनों वेरिएंट में से, लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव की रेंज 622 किलोमीटर है और यह 5.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.