Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

PM मोदी की मां को अपशब्द कहने वाले का BJP से कनेक्शन, दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा

0

इंडिया महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के वायरल वीडियो से देश की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इसे बीजेपी की साजिश बताया. दिग्विजय सिंह ने इस मामले की जांच की मांग भी की है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पीएम मोदी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, वह बीजेपी से निकला.

दरअसल इससे पहले भी कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह बयान किसने दिया, इसकी जांच होनी चाहिए. कांग्रेस का कोई व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके परिवार पर अपशब्द कहे जाएं. यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस नेतृत्व और उसके कार्यकर्ता इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करते.

पवन खेड़ा ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मामले में बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी बीजेपी के ही एजेंट ने की है. यह लोग केवल मुद्दा बनाना चाहते हैं ताकि हमारी यात्रा से ध्यान भटकाया जा सके. इनकी चोरी पकड़ी गई है इसलिए यह लोग बौखलाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति कौन है जो अरेस्ट हुआ है, वह किसका आदमी है. जनता सब देख रही है और पूरा देश बीजेपी की गुंडागर्दी भी देख रहा है.

बीजेपी-कांग्रेस में जारी है आरोप-प्रत्यारोप

दरभंगा से उठे इस विवाद ने पूरे बिहार और देश की राजनीति को गरमा दिया है. बीजेपी लगातार महागठबंधन पर हमलावर है और कांग्रेस नेताओं को कठघरे में खड़ा कर रही है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि असली मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और वोटरों के अधिकार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी इस मामले को उछाल रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.