Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

तेजस्वी ने चिराग को दी शादी की सलाह, राहुल ने खुद को लेकर क्या कह दिया?

0

बिहार के अररिया में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम चाहते हैं कि जनता के मुद्दे पर बात हो. चिराग पासवान आज का मद्दा नहीं है, न जनता उनको पूछती है. आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. संविधान को बचाया जा रहा है. हम चिराग पासवान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लकिन हम उनको सलाह जरूर देना चाहते हैं कि वो हमारे बड़े भाई हैं, जल्द से जल्द शादी कर लें.

तेजस्वी यादव की इस बात पर जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये बाद मुझपर भी लागू होती हैं. इसके बाद राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि इनके पिता जी (लालू यादव) के साथ बात चल रही है. राहुल गांधी की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा कर रहे हैं. इस अभियान के दौरान उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी नजर आ रहे हैं. महागठबंधन के नेताओं ने रविवार को अररिया जिले में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का जिक्र किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि अब चिराग पासवान को शादी कर लेनी चाहिए.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल,

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चाहे वोटों को जोड़ना हो या फिर किसी गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया. इसके अंदर कोई स्पष्टता नहीं है. ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग भाजपा के पास है. चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए इसलिए बीजेपी वाले संसद में कानून लेकर आए. जिससे उन पर कोई जांच या कार्रवाई संभव न हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.