Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

रांची में अस्पताल के लिए जमीन अलॉट, पूर्व CM चंपई सोरेन क्यों चलाएंगे हल?

0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची में रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं. इसको लेकर प्रशासन की तरफ से भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और धारा 144 लागू कर दी गई है. चंपई सोरेन का दावा है कि भूमि अधिग्रहण में नियमों का पालन नहीं हुआ है. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों ग्रामीणों के जुटने की आशंका के चलते वाटर कैनन और रबर बुलेट जैसी व्यवस्था की गई है. यह विरोध भूमि अधिग्रहण कानूनों और सीएनटी एक्ट के उल्लंघन के खिलाफ है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रांची में रिम्स के लिए प्रस्तावित जमीन पर हल चलाने वाले हैं, इसके बाद वे यहां धान की रोपाई भी करेंगे. ये उनका कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि विरोध प्रदर्शन का तरीका है.

चंपई सोरेन के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतेजाम किया हुए हैं. पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 3 लेयर की बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

हजारों लोगों के इकठ्ठा होने की आशंका

राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन पर आज , झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी नेता चंपई सोरेन के द्वारा ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत हल चलाएंगे. इस दौरान हजारों ग्रामीणों के जुटने की संभावना है. प्रशासन ने बताया कि नगड़ी इलाके के प्रस्तावित जमीन के 200 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा -163 (धारा 144 ) लागू रहेगी.

नियमों का नहीं हुआ पालन

रांची के नगड़ी मौजा के किसानों के विरोध को समर्थन देते हुए , पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि रिम्स-2 के लिए चिन्हित जमीन के अधिग्रहण में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून, सीएनटी एक्ट और ग्राम सभा के नियमों का पालन नहीं हुआ है. इस आंदोलन में आज हजारों ग्रामीणों के जुटने की संभावना है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. 24 अगस्त रविवार को रिम्स-2 की प्रस्तावित जमीन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के की तरफ से हल चलाकर धान रोपकर विरोध करने की घोषणा की गई है.

कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिस्स2 के सीमांकन एवं फेंसिंग कार्य पूर्ण हो चुका है. इस दौरान यह देखा गया कि उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है तथा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेंसिंग के अंदर प्रवेश का प्रयास एवं विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका बनी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.