Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

अजरबैजान से लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, दर्ज हैं 50 से ज्यादा केस

0

झारखंड की एटीएस एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रांची लाई है.अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड एटीएस के एसपी ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम ने प्रत्यर्पण के तहत आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अजरबैजान का दौरा किया और वहां से मयंक सिंह को भारत वापस लाया गया. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे.

एसपी ऋषव कुमार झा ने बताया कि झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है. हमें भरोसा है कि विदेशों से अन्य अपराधियों को भी शीघ्र ही या तो प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए भारत लाया जाएगा. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके लिए हम हमारे डीजीपी, मुख्यमंत्री, और राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग के आभारी हैं. मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से वांटेड था.

अमन साहू गिरोह से संबंध

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन साहू के कुख्यात गिरोह का सदस्य है और राजस्थान के अन्य गैंगस्टरों से संपर्क करने में उसकी बड़ी भूमिका रही है. वह अमन साहू समेत कई अन्य गैंगस्टरों के साथ जुड़ा हुआ है. हम उससे पूछताछ कर और भी जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे.

रामगढ़ अदालत में होगी पेशी

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी सिंह को रामगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके. पूछताछ के दौरान कई अहम राज सामने आ सकते हैं जो बड़े नेटवर्क और साजिशों का खुलासा कर सकते हैं. अक्टूबर 2024 में उसे अजरबैजान के दातु में गिरफ्तार किया गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.