Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट कैसे बना देश का नंबर वन हवाई अड्डा? जानिए खासियत

भोपाल शहर के राजा भोज एयरपोर्ट ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर देश के सभी हवाई अड्डों को पीछे छोड़ दिया है. जनवरी से जून 2025 के बीच हुए कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे (Customer Satisfaction Survey – CSS) में इस एयरपोर्ट को 5 में से परफेक्ट 5.00 की रेटिंग मिली है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा कराए गए इस व्यापक सर्वे में देशभर के 62 प्रमुख एयरपोर्ट्स को शामिल किया गया था. राजा भोज एयरपोर्ट ने न सिर्फ इन सभी को पीछे छोड़ा, बल्कि 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है. इस बार एयरपोर्ट को 0.16 अंक की बढ़त के साथ फुल 5.00 स्कोर मिला है, जो यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.

क्यों खास है राजा भोज एयरपोर्ट?

राजा भोज एयरपोर्ट को यह रैंकिंग सिर्फ किसी एक सुविधा के आधार पर नहीं मिली है. बल्कि सर्वे के दौरान यात्रियों से 30 से अधिक मापदंडों पर फीडबैक लिया गया, जिनमें प्रमुख रूप से सुरक्षा जांच की प्रक्रिया, टर्मिनल और वॉशरूम की साफ-सफाई,चेक-इन और बोर्डिंग की सहजता,स्टाफ का प्रोफेशनल और मित्रवत व्यवहार, खानपान की क्वालिटी और वैरायटी, तेज और मुफ्त Wi-Fi सुविधा, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था,डिजिटल डिस्प्ले और दिशा-निर्देशों की स्पष्टता शामिल थे.

यात्रियों को मिलीं ये सुविधाएं

राजा भोज एयरपोर्ट ने सिर्फ अपनी सुंदरता से नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर मिलने वाली सुविधाओं से भी यात्रियों का दिल जीत लिया है. यात्रियों को जो सुविधाएं सबसे ज्यादा पसंद आईं, वे हैं किफायती और स्वादिष्ट खाने-पीने के विकल्प,फ्री और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, हर ज़ोन में स्पष्ट और बहुभाषी डिजिटल डिस्प्ले,शांत और सुरक्षित वातावरण,साफ वॉशरूम और पर्याप्त गाइडेंस.

राजा भोज एयरपोर्ट (भोपाल एयरपोर्ट) से जून 2025 में कुल 1,36,675 यात्रियों ने यात्रा की. यह संख्या मई 2025 की तुलना में लगभग 4,000 कम है, क्योंकि मई में 1,40,621 यात्रियों ने सफर किया था. हालांकि, पिछले साल जून 2024 के मुकाबले इस साल जून में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. जून 2024 में यह आंकड़ा 1,33,922 था, जबकि इस साल जून 2025 में 1,36,675 यात्रियों ने यात्रा की, जो **2,753 यात्रियों की वृद्धि दर्शाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.