Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

डीएसपी की रील ने बिछड़े मानसिक अस्वस्थ युवक को परिवार से मिलाया

ग्वालियर। बालाघाट में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल की एक रील ने मानसिक अस्वस्थ एक युवक को उसके स्वजन से मिला दिया। दरअसल डीएसपी ग्वालियर के स्वर्ग सदन आश्रम में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ आए थे। यहां उन्होंने मानसिक अस्वस्थ एक युवक से बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

वीडियो उसके भाई ने देखा और डीएसपी से संपर्क किया। इसके बाद पूरा परिवार स्वर्ग आश्रम पहुंचा। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के रंगोली स्थित सपहा गांव के रहने वाले युवक को उसके स्वजन इलाज के लिए ग्वालियर लेकर आए थे। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पत्नी और बेटे के साथ गए थे स्वर्ग सदन में

इसी दौरान वह अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। वह लावारिस हाल में दिसंबर 2024 में मिला था। फरवरी 2025 में उसे स्वर्ग सदन आश्रम में भेज दिया गया था, तभी से वह यहां रह रहा था। 15 जून को डीएसपी संतोष पटेल बालाघाट से ग्वालियर आए थे।

ग्वालियर में उनका परिवार रह रहा है। यहां वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ स्वर्ग सदन आश्रम में गए। इसी दौरान इस युवक से बात की थी। वह अपना नाम तो बता रहा था, लेकिन इसके अलावा कुछ और जानकारी नहीं दे पा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.