Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

चौथी शादी कर ससुराल पहुंची, सास से की पति के लिए ये खास डिमांड… इनकार पर बहू ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला फिलहाल शांत भी नहीं हो पाया है, इसी बीज एक और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक बहू ने छोटी बात पर झगड़ा शुरू किया और सास के सिर पर पत्थर से वार करके उसे मार डाला. यह रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर इंदौर के शीतल नगर का है. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक शीतल नगर के रहने वाले संदीप की कुछ समय पहले ही नेहा नाम की महिला से शादी हुई थी. नेहा की यह चौथी शादी थी. नेहा के पहले से दो बच्चे भी हैं. जबसे संदीप और नेहा की शादी हुई है तभी से नेहा और उसकी सास गोमती के बीच कई बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे. संदीप भी इससे परेशान रहता था. हाल ही में संदीप को मजदूरी के लिए जाना था और नेहा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए उसने सास से खाना बनाने को कहा.

खाना नहीं बनाने पर हुआ झगड़ा

सास ने खाना नहीं बनाया और झगड़ा शुरू कर दिया. वहीं संदीप भी घर पर मौजूद नहीं था. धीरे-धीरे सास और बहू के बीच झगड़ा बढ़ता ही चला गया. सास और बहू की बहस मारपीट में तब्दील हो गई. जहां बहू नेहा सास गोमती को घसीटकर ले गई और वॉशरूम में गिराकर पास पड़े पत्थर से सास के सिर पर कई वार किए. बहू नेहा के हमले में सास गोमती बुरी तरह से लहूलुहान हो गई.

1 साल पहले ही हुई थी शादी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेटा संदीप और उसके पिता कौशल तुरंत घर पहुंचे जहां पर गोमती खून से लथपथ वॉशरूम में पड़ी हुई थी. वह उसे उठाकर आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टर्स ने गोमती को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी बहू नेहा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस ने बताया कि नेहा और संदीप की शादी 1 साल पहले ही हुई थी. इंदौर सोनम रघुवंशी की उसके पति की हत्या करवाने के मामले के बाद एक और रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.