Logo
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
Header Ad

आधी रात को समधन से मिलने आता था समधी, फिर बंद कमरे में… अलीगढ़ के सास-दामाद जैसा कर गए कांड

अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. इस बीच बदायूं से समधी-समधन के फरार होने भी मामला अब हाईलाइट हुआ है. यहां एक 4 बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ रातोरात भाग गई. पति को जैसे ही इस बात का पता चला, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पेशे से ट्रक ड्राइवर पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था. पीछे से पत्नी ऐसा गुल खिला रही थी, उसे भनक तक नहीं थी.

इलाके के लोग भी महिला की इस करतूत से हैरान हैं. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर हमारे समाज को क्या होगा गया है. खासकर शादीशुदा लोगों को, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी हद को पार करने में जरा भी नहीं झिझक रहे.

मामला उस वक्त चर्चा में आया जब सुनील कुमार नाम के शख्स ने थाने में अपनी पत्नी ममता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी. साथ ही पति सुनील कुमार ने बताया कि वो एक ट्रक ड्राइवर हैं और लंबे रूट पर चलाते हैं. इसलिए समय-समय पर घर पैसे भी भेजते थे और महीने में एक या दो बार आते थे. उन्होंने बताया- मेरी पत्नी ममता, बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू के साथ रिश्ते में थी. वह घर में अकेली रहती थी और अक्सर समधी को बुला लेती थी. समधी ज्यादातर रात के वक्त आता था. दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि वो घर से जेवर और नकदी लेकर उसी के साथ भाग गई है.

बहाने से बुलाती थी अंकल को

बेटे सचिन का भी कहना है- जब पापा घर पर नहीं होते थे तो मम्मी दीदी के ससुर को किसी ने किसी बहाने से घर बुलाती थीं. फिर हमें दूसरे कमरे में भेज देती थीं. इसके बाद रात भर दरवाजा नहीं खोलती थीं. अगली सुबह ही दरवाजा खुलता था. तब अंकल अपने घर जाते थे. हमने उन्हें कई बार पूछा भी कि वो कमरा क्यों बंद करती हैं. इस पर मम्मी हमें डांट देती थीं. अब वो दोनों कार में बैठकर भाग गए हैं. बताया जा रहा है कि समधन विमला के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी 2022 में हो गई थी.

दोनों की तलाश जारी

पड़ोसी की मानें तो ममता रात में समधी को बुलाती थीं और वो सुबह-सुबह चला जाता था. मोहल्ले वालों को शक नहीं हुआ क्योंकि वह रिश्तेदार था. फिलहाल, इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस पर दातागंज के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है. जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.