Logo
ब्रेकिंग
Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि... Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो... Kurukshetra News Today: 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और नुक्कड़ नाटक का ह... Chandigarh Market News: सेक्टर-27 और 28 के दुकानदारों ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल भुगतान पर शुल्क से ... Gurugram News Update: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक ही बाइक पर मिले 113 चालान Anti Narcotics Cell Panchkula: उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर अरेस्ट, इंजीनियरिंग ... Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ... Jaipur Police Action: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्... Faridabad New Urban Area: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 11,895 एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, 51 गांवों के... Bareilly Manorama Death Mystery: बरेली में मनोरमा हत्याकांड का खुलासा, बीमारी से मौत का झूठा बहाना ब...
Header Ad

हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, लाखों रुपए का नुकसान

भवानीगढ़: स्थानीय शहर से संगरूर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रोशनवाला में नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के पास बीती देर रात टमाटर से भरा ट्रक पलट गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस हादसे में बाल-बाल बचे ट्रक चालक सोनू ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने ट्रक में टमाटर लेकर हिमाचल प्रदेश से गुजरात जा रहा था और जब वह भवानीगढ़ से आगे गांव रोशनवाला में नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो अपने ट्रक के सामने गलत साइड से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में उसका ट्रक सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा ट्रक में रखे टमाटरों से भरे सभी क्रेट टूट गए हैं, जिससे टमाटर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए हैं। जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

भवानीगढ़ के निकट नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के रोशनवाला गांव में बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर क्रॉसिंग के लिए बनाए गए ओवरब्रिज का निर्माण हुए काफी समय बीत चुका है, परंतु इसके नीचे से गुजरने वाले बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की मरम्मत न होने तथा रात के समय वाहनों को डायवर्जन की सही दिशा बताने के लिए कोई रिफ्लेक्टर आदि न लगे होने के कारण वाहन चालक यहां आकर सड़क से भटक जाते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिससे क्षेत्रवासियों व राहगीरों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस सड़क की हालत सुधारी जाए तथा इस सड़क को शीघ्र सीधा व चालू किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.