Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

राजा नहीं, मयंक रघुवंशी होता सोनम का निशाना… ज्योतिषाचार्य की सलाह से ऐसे बच गई जान

राजा रघुवंशी हत्याकांड से पूरा देश स्तब्ध है. सभी को बस इसी बात का इंतजार है कि आरोपियों को सजा कब मिलेगी. लेकिन मेघालय पुलिस अभी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. इस बीच आरोपी पत्नी सोनम को लेकर फिर एक नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि सोनम की शादी पहले राजा नहीं, किसी और से होने जा रही थी. दूल्हा धार जिले का रहने वाला था. लेकिन किन्ही कारणों से दूल्हा पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, सोनम की शादी के लिए डेढ़ साल पहले धार के नानेवाड़ी निवासी कारोबारी हरीश रघुवंशी के बेटे मयंक रघुवंशी के लिए विवाह का प्रस्ताव आया था. यह प्रस्ताव मयंक के मामा के परिवार के माध्यम से आया था. मामा के परिवार को उनके परिजनों ने सोनम का रिश्ता भेजा था. विवाह की बात चली तो दोनों के गुणों का मेल-मिलाप किया गया. इसमें दोनों के 25 गुण मिले थे.

ज्योतिषाचार्य की सलाह मान तोड़ा रिश्ता

सोमन और मयंक के 25 गुण मिलने के बाद मयंक के परिवार वालों ने ज्योतिषाचार्य से बात की. तब ज्योतिषाचार्य ने कहा था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा, यह रिश्ता उन्हें गंभीर स्थिति में डाल सकता है. ज्योतिषाचार्य की ये बात सुनने के बाद मयंक के परिवार वालों ने सोनम के विवाह प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था और शादी से इनकार कर दिया था.

मयंक के परिवार ने किया भगवान का शुक्रिया अदा

धार के रघुवंशी परिवार को जब राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के शामिल होने का पता चला तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि समय पर ज्योतिष ने उन्हें समय रहते बचा लिया. अगर मयंक से सोनम की शादी हो जाती तो हो सकता था राजा की जगह आज सोनम के निशाने पर मयंक होता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.