Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश… कई उड़ानों में देरी

दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम को एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट ले ली. शाम करीब 5 बजे से ही अंधेरा छा गया और तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरु हो गई. दिन में तपती गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि कई इलाकों में आंधी की वजह से पेड़ों के गिरने और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी आ रही हैं. बिजली विभाग की ओर से कई जगहों पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बिजली की सप्लाई बंद की गई है.

शाम करीब साढ़े चार बजे से ही मौसम में अचानक बदलाव दिखा. दिल्ली के कई इलाकों में फिलाहल तेज बारिश देखी जा रही है और न सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है.

धूल भरी आंधी और बारिश के बाद ट्रेवल एडवायजरी भी जारी की गई है. लोगों को बताया गया है कि दिल्ली में अचानक आए मौसम के बादलाव की वजह से कई फ्लाइट्स के टाइमिंग्स में भी बदलाव हो सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वह घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की डिटेल चेक करें इसके बाद ही घर से निकलें.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि शनिवार को यह बारिश दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में देखने को मिल रही है जबकि रविवार से लेकर मंगलवार तक कुछ जगहों पर ही बारिश और आंधी का मौसम देखने को मिल सकता है. इसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.