Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

Raman Arora की गिरफ्तारी का असर, कई विभागों में ‘मलाईदार’ सीटों पर तैनात कर्मचारी डर में

जालंधर : आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की विजिलैंस द्वारा गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स (डी.सी. ऑफिस) से संबंधित विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार विधायक की सिफारिश पर कई विभागों में महत्वपूर्ण व मलाईदार सीटों पर कर्मचारियों की तैनाती हुई थी, लेकिन अब जब विधायक खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं, तो उन्हीं कर्मचारियों में चिंता और घबराहट का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा, जो नगर निगम, डीसी ऑफिस सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों में प्रभावशाली माने जाते थे, उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर डी.सी. ऑफिस के कई विभागों में ‘मनपसंद’ कर्मचारियों की पोस्टिंग करवाई थी। अब जब अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तो इन विभागों में काम करने वाले कई कर्मचारियों की सांसें थमी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक विजिलैंस विभाग अब सिर्फ विधायक तक ही नहीं रुकेगा, बल्कि उनसे जुड़े हुए कर्मचारियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा सकती है। ऐसे में जिन कर्मचारियों ने नियमों को ताक पर रखकर अरोड़ा की सिफारिशों पर काम किए, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कुल मिलाकर, विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी ने न केवल राजनीतिक गलियारों को हिला कर रख दिया है, बल्कि सरकारी विभागों के उन गलियारों में भी तनाव बढ़ा दिया है, जहां पहले राजनीतिक पहुंच के बल पर सब कुछ चलता था। अब सबकी नजरें विजिलेंस की अगली चाल पर टिकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.