Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

विकास कार्यों-रोजगार के लिए लहार क्षेत्र में स्थापित करेंगे नया औद्योगिक केंद्र: CM मोहन यादव

भोपाल। ‘भिंड क्षेत्र पर मां मंगला देवी की बड़ी कृपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य की गाथा लिखी है। भिंड के घर-घर से निकले जवान मां भारती की रक्षा में सीमाओं पर तैनात हैं। चंबल की धरती के सपूत लंबे समय से बॉर्डर पर दुश्मन का खात्मा करते आ रहे हैं।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23 मई को भिंड जिले के लहार में कही। सीएम डॉ. यादव यहां महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लहार का गौरवशाली अतीत महाभारत काल से भी जुड़ता है। माना जाता है कि लहार में ही पांडवों के खिलाफ षड्यंत्र रचते हुए लाक्षागृह बनवाया गया था। भिंड वो धरती है, जहां कभी किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। वो दिन लद गए, जब चंबल क्षेत्र में दस्युओं का डर दिखाकर लोगों पर अत्याचार होते थे। अब भिंड की जनता ने परिवर्तन का रास्ता चुना है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबल क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यहां जनता का प्रेम और आत्मीयता से मन भाव-विभोर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड में विकास को गति प्रदान करते हुए 117 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अभी महारानी अहिल्याबाई का 300वां जयंती वर्ष चल रहा है। श्री मल्हारराव होल्कर उनके ससुर थे, उन्होंने महारानी को अपनी बेटी के बढ़कर प्यार दिया। आलमपुर का कॉलेज अब अहिल्या माता के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार में नया औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही मछंड और अछगांव क्षेत्र को नगर परिषद बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर, किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक हितैषी निर्णय लिए गए हैं। किसान को फसलों का उचित दाम मिले और फसल बर्बाद न हो, इसके लिए प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश का सिंचित क्षेत्र वर्तमान में 55 लाख हेक्टेयर है, इसे निकट भविष्य में 100 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएंगे। प्रदेश सरकार सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए नदी जोड़ो परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। राजस्थान के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना को 40 साल बाद मंजूरी मिली है। 70 हजार करोड़ की लागत से इस परियोजना का कार्य जारी है। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करते हुए केंद्र सरकार की सहायता से केन-बेतवा लिंक परियोजना की नींव रखी गई है। बुंदेलखंड के कई जिले इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान की समृद्धि और जीवन सरल बनाने के लिए 5 रुपए में बिजली कनेक्शन और 30 लाख सोलर पंप प्रदान करने की शुरुआत की गई है। किसानों को सिर्फ 10 प्रतिशत कीमत पर सोलर पंप मिल रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि प्रदान लाभ मिल रहा है। हर महीने माताओं-बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि भी मिलती रहेगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन रखते हुए अनेक जनहितैषी निर्णय लिए हैं। इनमें राहवीर योजना शामिल है। अब सड़क हादसों के घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश में गंभीर बीमारियां के पीड़ितों को एयर एम्बुलेंस का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी गरीब के परिवार का कोई व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो जाए तो सरकार ने पार्थिव शरीर घर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था की है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां चलाने वाले कायर आतंकियों को मिट्टी में मिलाया जा चुका है। आतंकियों में सेना का सामना करने की ताकत नहीं है। 22 अप्रैल की घटना का बदल हमारी सेना ने 22 मिनट में ले लिया। पाकिस्तानी हथियार सीमा पर पटाखों की तरह फूटते नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.