Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

‘चाहे प्राण क्यों न निकल जाए, मैं बांग्लादेश…’ धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी देश को लेकर किया बड़ा ऐलान

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में पड़ोसी देश बांग्लादेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है. साथ ही देश भर में बकरीद (ईद उल अजहा) पर कुर्बानी ओर लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिसंबर में हम बांग्लादेश जाएंगे. लोगों ने मना किया कि बांग्लादेश मत जाओ, लेकिन वहां रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए हमारे प्राण भी चले जाएं, तब भी हम बांग्लादेश जाएंगे.

धीरेन्द्र शास्त्री ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर कहा कि जीव हिंसा किसी भी संप्रदाय, संस्कृति या मजहब में है, तो वह निंदनीय है. उन्होंने कहा, ‘हम बकरीद के पक्ष में नहीं है. किसी को अगर हम जीवित नहीं कर सकते हैं, तो हमें किसी को मारने का अधिकार भी नहीं है. इसके सब्सीट्यूशन हैं. उस वक्त कोई ऐसी व्यवस्था स्थिति रही होगी तो बकरे की कुर्बानी दी गई होगी. हम बलि प्रथा के पक्ष में भी नहीं हैं. हमारे सनातन धर्म में भी कई जगहों पर बलि प्रथा है. हम इस बात को एक्सेप्ट कर रहे हैं, लेकिन अब समय बदल गया है. इसलिए हमें लगता है कि जीव हिंसा को रोकना चाहिए.’

लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर कही ये बात

लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि साधुओं का कमंडल और बागेश्वर बालाजी का मंडल हम तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरने से पहले हम हिंदुओं के लिए कुछ ऐसा करके जाएंगे की आने वाली हिंदुओं की सभ्यता और संस्कृति पर कोई उंगली उठाने के पहले सोचेगा. हमारे सन्यासी बाबा की प्रेरणा और आशीर्वाद से सब कुछ तय है और कैलेंडर में भी है की किस समय क्या करना है.

बता दें कि हिंदू राष्ट्र बनाने एक बार फिर नवंबर माह में बागेश्वर बाबा तीन राज्यों से होते हुए यात्रा निकलेंगे. इससे पहले साल 2024 में उन्होंने बागेश्वर धाम से ओरछा तक पैदल यात्रा निकाली थी. अब इस साल नवंबर माह में यह यात्रा निकलेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.