Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Anushka Sharma के साथ संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli

मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले से क्रिकेट टीम व उनके फैंस को काफी झटका लगा है। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, ये मशहूर कपल प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे। विरुष्का को स्वामी प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है और इस जोड़े को अक्सर वृंदावन में देखा जाता है।

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले से उनके शानदार 14 साल के करियर का अंत हो गया। 36 वर्षीय विराट ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले, 9230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 शतक बनाएं। बता दें कि, विराट कोहली सचिन तेंदुलकर (15,921 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) के बाद भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.