Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

‘मां के लिए चावल क्यों बनाए…’, पति की टोक ऐसी चुभी, लखनऊ में बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को मार ली गोली

लखनऊ में मंगलवार दोपहर पारिवारिक विवाद में प्रॉपर्टी डीलर एवं बीजेपी नेता अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन ने खुद को गोली मार ली. खाना खाने के दौरान अतुल ने शुगर की मरीज मां को चावल परोसने पर गुंजन को टोका था. इसी बात पर झगड़ा हो गया और गुंजन ने अतुल की लाइसेंस की पिस्टल से पेट में गोली मार ली.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रॉपर्टी डीलर एवं बीजेपी के नेता की पत्नी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. उना खाना बनाने को लेकर अपनी ही सास से झगड़ा हुआ था. इ झगड़े में पति ने अपनी मां का साथ दिया, जिसे बीवी बर्दाश्त न कर पाई. वो गुस्से में अपने कमरे में गईं फिर पति की ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, घर वाले दौड़कर कमरे में पहुंचे. खून से लथपथ महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामला नवी कोट नंदा नई बस्ती इलाके का है. यहां पेशे प्रॉपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं. वो बीजेपी नेता भी हैं और उन्होंने. वो भाजपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं. पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अतुल काम पर गए हुए थे. दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी गुंजन सिंह (28) ने पति को WhatsApp पर मैसेज भेज कर खाने के लिए घर बुलाया.

व्हाटसएप पर मैसेज आने के कुछ देर बाद ही अतुल घर पहुंच गए, जिसके बाद गुंजन ने सास को भी खाना परोसा. सास शुगर की मरीज हैं. उन्होंने खाने में परोसे गए चावलों को लेकर गुंजन को टोका, जिस पर पति ने भी मां का ही पक्ष लिया. विवाद बढ़ने पर गुंजन तैश में आकर कमरे में चली गई.

अतुल ने पुलिस को बताया कि गुंजन के कमरे जाने के चंद मिनट बाद ही फायरिंग की आवाज आई।.वह कमरे में पहुंचे तो गुंजन खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थी. परिवार वालों की मदद से अुतल पत्नी को इलाज के लिए लेकर राम सागर मिश्र अस्पताल गए. वहां से घायल को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा गया. अतुल के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने गुंजन की मौत की पुष्टि कर दी.

मां के लिए चावल क्यों बनाए?

दोपहर में खाने के बाद अतुल की मां शोभा सिंह भी मौजूद थीं. बहू गुंजन ने खाने में चावल बनाए थे. शुगर की मर्जी शोभा ने बहू से चावल बनाने पर ऐतराज जताया था. जिसे लेकर पहले सास-बहू के बीच कहासुनी हुई. विवाद के दौरान अतुल ने कहा कि मां को शुगर है. फिर तुम्हें चावल नहीं बनाने चाहिए थे. पति को सास का पक्ष से बोलते देख गुंजा नाराज होकर कमरे में गई थी.

पुलिस मुताबिक गुंजन ने पेट में सटा कर पति की .32 बोर पिस्टल से गोली मारी थी. पुलिस ने पिस्टल को बरामद किया है, जो बिस्तर पर पड़ी हुई थी. घटना के वक्त घर में पति अतुल, सास शोभा सिंह, चाचा अमरेंद्र सिंह और देवरानी भी मौजूद थी.

नौ साल पहले हुई थी गुंजन की शादी

अतुल और गुंजा की शादी वर्ष 2016 में हुई थी. दोनों की सात साल की बेटी लवी सिंह है. पहले परिवार मुस्लिम नगर में रहता था. गुंजन को यह मोहल्ला पसंद नहीं था, इसलिए अतुल ने नई बस्ती में प्लॉट खरीद कर मकान का निर्माण कराया था. करीब दो महीने पहले ही गृह प्रवेश हुआ था.

गुंजन के परिवार ने जांच की उठाई मांग

गुंजन के गोली मारने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी. अस्पताल में मौत होने के बाद बीकेटी पुलिस को घटना का पता चला. गुंजन के मायके वालों को सूचना दी गई. जिन्होंने जांच की मांग की है. इंस्पेक्टर बीकेटी ने बताया कि अतुल की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र भेजा जाएगा. इसके साथ ही घटना के वक्त मौजूद सदस्यों का बयान भी पुलिस लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.