Logo
ब्रेकिंग
IIT (ISM) धनबाद की अनूठी पहल: बोकारो में शुरू हुआ 'सिक्की कला' प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी ... नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वित्तीय गड़बड़ी पर बवाल: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासे के बाद हाईकोर्ट में... झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत... शोऑफ के लिए ₹10 हजार में खरीदा कट्टा: पलामू में आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन युवा जेल में, SP की सख्... रायपुर अवधपुरी मैदान में दही हांडी का महामुकाबला; विजेता को ₹10 लाख, महाराष्ट्र-MP की 26 टीमें लेंगी... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक
Header Ad

ये मुसलमानों की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई- वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन में बोले मनोज झा

वक्फ एक्ट के खिलाफ देशभर के कई संगठनों की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से आयोजित वक्फ बचाओ संविधान बचाओ कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए. राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज झा ने कहा कि ये सियासी झंडों की लड़ाई नहीं है, ये मुसलमानो की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई है.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन में कई बड़े नेता शामिल हुए. AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी के अलावा हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जमात ए इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदतुल्लाह हुसैनी, जमात ए इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोहताशिम खान, अजमेर दरगाह के सज्जादानशीन सरवर चिश्ती और शिया धर्मगुरु कल्ब ए जवाद भी शामिल हुए.

गांधी-नेहरू की सोच से ठीक होगा देश का पंचरः मनोज झा

AIMPLB के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होते हुए आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सियासी झंडों की लड़ाई नहीं है. आपका सभी लोगों का गुस्सा वाजिब है, ये लड़ाई सिर्फ मुसलमानो की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है. हम हिंदुओं को मुसलमानों को रोजाना देखने की आदत है, इसी तरह मुसलमानो को भी हिंदुओं को देखने की आदत है.

मनोज झा ने कहा कि जो हमारे साथ नहीं हैं वो जुल्मियों के साथ हैं. इन्होंने देश को पंचर कर दिया, आज देश की इकोनॉमी पंचर है. हम हवा भरना जानते हैं और हवा टाइट करना भी जानते हैं.

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि ताकत को ताबूत बनते देर नहीं लगती. जो महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, अब्दुल कलाम साहब की सोच थी उसी सोच पर देश का पंचर ठीक होगा.

संविधान के खिलाफ वालों के खिलाफ काम करेंः जवाद

इसी मंच पर शिया धर्मगुरु कल्ब ए जवाद ने कहा कि संविधान के खिलाफ जो लोग काम कर रहे हैं, हमें उनके खिलाफ काम करना है. मर्द ए मोमिन से तकदीर बदल जाती है तो सरकार भी बदल सकती है.

अगर आप रक्षात्मक रूख अपनाएंगे तो पूरी जिंदगी गुजर जाएगी. हर मस्जिद में शिवलिंग मिल जाएगा. फुहारों में शिवलिंग मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि किसी भी सरकारी जगह पर इबादतगाह नहीं बन सकती है. हर थाने और अस्पतालों में मंदिर मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.