Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

दिल्ली, लखनऊ और पटना… गर्मियों में यात्रियों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल और लिस्ट

गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे ने सात समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें अप्रैल से जुलाई तक सीमित अवधि के लिए चलेंगी. दिल्ली, गाजियाबाद, पटना, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, ऋषिकेश आदि शहरों के लिए ये ट्रेनें लखनऊ होकर चलाई जाएंगी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते विभिन्न रूटों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि टिकट बुकिंग और वेटिंग के आधार पर रेलवे ने सात रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके. घोषित ट्रेनों में यात्री आरक्षित टिकट बुक करा सकते हैं. इन ट्रेनों में जनरल श्रेणी के कोच भी होंगे, जिससे यात्री जनरल टिकट लेकर इन घोषित ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे.

ये हैं सात ट्रेनें

आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस (04098/04097): यह ट्रेन 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. जबकि, सीतामढ़ी से बुधवार और शनिवार को चलेगी.

चंडीगढ़-पटना स्पेशल एक्सप्रेस (04504/04503): यह ट्रेन 24 अप्रैल से 30 मई तक चलेगी. यह ट्रेन चंडीगढ़ से गुरुवार को और पटना से शुक्रवार को चलेगी.

आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस (04030/04029): यह ट्रेन 22 अप्रैल से 18 मई तक चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार से मंगलवार और शनिवार को चलेग. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से बुधवार और रविवार को चलेगी.

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस (04012/04011): यह ट्रेन 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी. यह ट्रेन दिल्ली से मंगलवार और शुक्रवार को और दरभंगा से बुधवार और शनिवार को चलेगी.

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल एक्सप्रेस (04094/04093): यह ट्रेन 24 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी. यह ट्रेन गुरुवार को आनंद विहार से और शनिवार को जोगबनी से चलेगी.

अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस (04213/04214): यह ट्रेन 20 अप्रैल से 11 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार) चलेगी.

ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस (04302/04301): यह ट्रेन 22 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी. यह ट्रेन ऋषिकेश से मंगलवार और मुजफ्फरपुर से बुधवार को चलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.