Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

फरीदाबाद: कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, कॉमर्स के स्टूडेंट के सीने में घोंपा चाकू, मौत

हरियाणा के बल्लभगढ़ में बैचलर ऑफ कॉमर्स फर्स्ट ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई. छात्र की उसके कॉलेज के बाहर दो समूहों के बीच झड़प के बाद कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अग्रवाल कॉलेज के बाहर हुई. हिमांशु और उसके 10 से 12 साथियों ने गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 के रितेश कुमार पर हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि रितेश के पिता संतोष कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है. संतोष से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, हिमांशु ने उनके बेटे पर हमला किया और उसकी छाती में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. संतोष ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी गई और वे अपने बेटे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने बेटे से जुड़े किसी भी पूर्व विवाद के बारे में पता नहीं है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन संदिग्धों बल्लू उर्फ ​​कौशलेन्द्र, पंकज और सचिन को हिरासत में लिया है जो फरीदाबाद निवासी हैं और मुख्य आरोपी के सहयोगी हैं. फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

11वीं की छात्रा की हत्या

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. ललितपुर में एक छात्र ने 11वीं छात्रा की हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा और आरोपी छात्र सोनू में करीब डेढ़ सालों से प्रेम प्रसंग था. छात्रा ने अचानक मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया. इससे गुस्साए सोनू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था. सोनू ने बताया कि वह छात्रा के ही स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था और दोनों के बीच मोबाइल से बात होती थी. हालांकि डेढ़ साल बाद छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.