Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

तेज रफ्तार कार की चपेट में आया व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत

दीनानगर : दीनानगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन दीनानगर के अधीन आते गांव दोआबा का रहने वाला नितिन उर्फ ​​शांती ठाकुर (40) बीती रात अपनी स्कूटी पर दीनानगर से अपने गांव की तरफ जा रहा था। रात करीब 10 बजे बाईपास पर स्थित एक निजी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

जानकारी देते हुए शांती के भाई अमित सिंह ने बताया कि वह किसी अन्य स्कूटी पर उसके पीछे आ रहा था तो रही कार नंबर एचपी 14 सी 1266 ने शांती को टक्कर मार दी तथा हादसे के बाद गाड़ी चालक पठानकोट की ओर फरार हो गया

अमित सिंह ने बताया कि उसे कार के बारे में तभी पता चला जब दुर्घटना के दौरान कार की आगे की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई थी। उस समय शांती ठाकुर के सिर, चेहरे, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी थी। उसे तुरंत उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस बीच दीनानगर पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.