Logo
ब्रेकिंग
Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन...
Header Ad

पंजाब के इस बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

दीनानगर : बच्चों को भीख मांगने से रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एसडीएम दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर बाल सुरक्षा समिति के सदस्यों, सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बस स्टैंड दीनानगर में भीख मांगते बच्चों को पकड़ा। इस दौरान भीख मांगने वाले बच्चों में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि दीनानगर बस स्टैंड पर भीख मांग रहे बच्चों को पकड़कर बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे भीख मांगते हुए पाए गए। उन्हें बाल संरक्षण समिति द्वारा स्कूलों में दाखिला दिलाया जा सकता है और यदि वे बाल गृह में रहना चाहें तो उन्हें वहां भी भेजा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 4,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है। इन बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के अलावा सरकारी योजना के तहत अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। भीख मांगने वाले बच्चों को नियंत्रित करने आई टीम में सुशील कुमार पार्षद, सिमरनजीत सिंह, शिखा ठाकुर, सृष्टा देवी, शशि बाला शामिल थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.