Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ओडिशा: खेल-खेल में बर्तन में फंसा मासूम का सिर, कैसे बची जान?

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. घर में एक मासूम बच्चा स्टील के बर्तन से खेल रहा था. तभी अचानक बच्चे ने बर्तन के अंदर अपना मुंह फंसा लिया. यह देखकर बच्चे के माता-पिता परेशान हो गए. परिवार ने बर्तन से सिर निकालने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वे असफल रहे. बच्चे के परिजन उसको डॉक्टर के पास लेकर गये, जहां डॉक्टर ने कटर की मदद से बर्तन काटकर उसकी जान बचाई.

मामला बणई थाना क्षेत्र के जांगला गांव में रहने वाले बाबुली मुंडा और सावीना मुंडा का बेटा शुभम का है. जो कि स्टील के बर्तन से घर में खेल रहा था. खेल-खेल में उसने स्टील के एक बड़े बर्तन में सिर डाल दिया,लेकिन जब बाहर निकालने की कोशिश की तो वह फंस गया.परिजनों ने घरेलू उपायों से उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन बर्तन का घेरा इतना तंग था कि सभी प्रयास नाकाम रहे. इस दौरान बच्चा रोता रहा.

डॉक्टर ने बचाई जान

घबराए माता-पिता पीड़ित शुभम को लेकर बणई के उपखंड अस्पताल पहुंचे. वहां मौजूद डॉक्टर प्रभात रंजन सिंह और उनकी टीम ने पहले सिर निकालने की आसान कोशिशें कीं. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद कोई फायदा नहीं हुआ. पीड़ित शुभम की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने कैंची और कटर से बर्तन काटने का फैसला लिया. इसके बाद पीड़ित शुभम सुरक्षित बाहर आ गया.

परिवार ने जताया आभार

डॉक्टरों की फुर्ती और सही निर्णय की वजह से बड़ा हादसा टल गया. शुभम अब पूरी तरह स्वस्थ है और परिवार ने डॉक्टरों का आभार जताया है. वहीं, घरवालों का कहना है कि बच्चे ने भूलवश ऐसा किया. वे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर काफी डर गए. लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली. वहीं, डॉक्टरों ने घरवालों को सलाह दी कि छोटे बच्चे नासमझ होते हैं. उनकी हर गतिविधि पर परिजन को ध्यान रखना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.