Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

पंजाब के डेरे से आई बड़ी खबर, मौके पर एक की मौत, गरमाया माहौल

पंजाब के डेरे में अचानक माहौल गरमा गया और मौके पर गोलियां भी चली। जानकारी के अनुसार अमृतसर के हलका राजासांसी के गांव भीलोवाल पक्का बठिंडियां के डेरे पर युवकों द्वारा लूट की नीयत से हमला किया गया। वारदात में नाकाम हुए आरोपियों ने गोलियां चला दी। इसके बाद डेरे में रहने वाले 2 भाइयों ने लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक लुटेरे की मौके पर मौत हो गई व डेरे का एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर माहौल गरमा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जुगराज सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई डेरे में रहते हैं। इस दौरान लुटेरे सेंध लगा रहे थे। वह आवाज सुनकर जब बाहर गए तो लुटेरों ने गोलियां चला दीं जो उसके भाई को लगी। उन्होंने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाई और गोली लगने से एक लुटेरे की मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.