Logo
ब्रेकिंग
MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने...
Header Ad

भाभी की आत्मा लेने साड़ी पहनकर सरकारी अस्पताल पहुंचा देवर, ऐसे कैद कर ले गया घर

अस्पताल में इलाज के दौरान किसी की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को लेने जाते हैं, लेकिन राजस्थान के बूंदी में अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां परिजन मृतक की आत्मा लेने आ रहे हैं. हैरत तब हुई जब 10 साल पहले मरी महिला की आत्मा लेने परिजन अस्पताल पहुंचे. उनका दावा है कि उन्हें आत्मा मिल गई, जिसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए. इस बीच उन्होंने अस्पताल परिसर में पूजा-पाठ किया.

राजस्थान में ऐसे मामले अक्सर देखे जा रहे हैं. खासकर बूंदी जिले में यह मामले सामने आ रहे हैं. लोग इस वैज्ञानिक युग में भी टोटके कर रहे हैं. बूंदी के जिला अस्पताल में हुई इस वारदात से कुछ लोग सहमे हुए हैं. अस्पताल में आत्मा की बात सुनकर मरीज और उनके साथ आए तीमारदार भी दहशत में आ गए. जिस मृतक महिला की आत्मा लेने उसके परिजन पहुंचे थे, उसकी मौत 10 साल पहले इसी हॉस्पिटल में हुई थी.

10 साल पहले हुई महिला की मौत

जानकारी के मुताबिक, बूंदी जिला अस्पताल में 10 वर्ष पूर्व 32 वर्षीय गर्भवती महिला सोनाबाई की मौत हो गई थी.वह जिले के उपखंड नैनवा के मारा गांव की रहने वाली थी. 10 साल पहले गर्भवती होने पर परिजन उसे सरकारी चिकित्सालय लाए थे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अचानक उसके परिजन उसकी आत्मा लेने जिला अस्पताल परिसर में पहुंच गए. यहां उन्होंने मेडिकल वार्ड के पीछे पूजा-पाठ की. इस दौरा परिजनों का दावा है कि उन्होंने मृतका सोनाबाई की आत्मा को एक दीपक के रूप में लिया.

आत्मा लेकर चले गए गांव

इस दौरान मृतक महिला का देवर के अंदर महिला की आत्मा आने का हवाला दिया. उस युवक ने साड़ी ओड रखी थी और माला पहने हुए था. इस बीच परिजन एक बर्तन में दीपक के रूप में महिला की आत्मा को लेकर रवाना हो गए. इस दौरान महिलाएं गीत गा रहीं थीं और अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के बाहर खड़ी हुई थी. परिजन आत्मा लेकर जिला अस्पताल से गाड़ी के द्वारा मारा गांव के लिए रवाना हो गए.

एक महीने में 6 मामले आए सामने

जिला अस्पताल में लगातार आत्मा लेकर जाने वालों का आए दिन यह अंधविश्वास का बड़ा खेल देखा जा रहा है. बूंदी जिला अस्पताल में इस एक महीने में करीबन आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग अपने मृतक परिजनों की आत्मा को लेने आ चुके हैं. यानी कि जिला अस्पताल में यह कहा जा सकता है कि मरने वाले की भटकती आत्मा को परिजन लगातार लेने आ रहे हैं. वह मृतक की आत्मा को मना कर जिला अस्पताल से अपने घर ले जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.