Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

7 साल की बेटी के साथ चारधाम की यात्रा करने गए पिता, लैंडस्लाइड में दबे… दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में बेटी के साथ चारधाम दर्शन करने गए जौनपुर के युवक और उनकी बेटी की लैंडस्लाइड में मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन शव लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं. दरअसल, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में रहने वाले हरिशंकर गुप्ता 20 जून को अपनी सात साल बेटी के साथ चार धाम यात्रा पर हरिद्वार गए थे.

उनके साथ उनके रिश्तेदार समेत कई अन्य लोग भी साथ गए थे. सोमवार को सभी लोग यमुनोत्री धाम से यात्रा करके लौट रहे थे कि अचानक नौकैंची के पास पहुंचते ही वह हादसे का शिकार हो गए. रास्ते में पैदल जाते समय लैंडस्लाइड होने से पहाड़ का एक हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा, जिसमें पिता-बेटी समेत कई अन्य लोग भी दबकर घायल हो गए. हादसे के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. काफी देर बाद मलबे से पिता और बेटी का शव मिला.

लैंडस्लाइड में पिता और बेटी की मौत

चारधाम यात्रा पर गए हरिशंकर और उनकी मासूम बेटी ख्याति की मौत की खबर सोमवार की देर रात हरिद्वार जिला प्रशासन ने उनके परिजनों को दी. हरिशंकर के भाई अभय गुप्ता हादसे में भाई और भतीजी की मौत की खबर सुनते ही रोने लगे. पूरे परिवार में मातम पसर गया. मौत की खबर मिलने के बाद से ही हरिशंकर की पत्नी मिथिलेश समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है.

इलाके में पसरा मातम

हालांकि, पत्नी अपने चार साल के बेटे हार्दिक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पति और बेटी का शव लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकल गई है. पड़ोसियों ने बताया कि शव वहां से लाया नहीं जा सकता. इसलिए हरिद्वार में ही दाह संस्कार किया जा सकता है. फिलहाल, लैंडस्लाइड में पिता पुत्री की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.