Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

5 कॉमन मिथ…जिन पर भरोसा करके लोग करते हैं स्किन केयर में गलती

0

स्किन केयर की बात करें तो हर किसी की अपनी एक अलग राय होती है और सोशल मीडिया का जमाना है तो हर तीसरी-चौथी वीडियो में लोग आपको अलग-अलग तरीके से कई टिप्स देते नजर आते हैं. इस वक्त बहुत सारे DIY स्किन केयर हैक्स भी पॉपुलर हो रहे हैं, जिन्हें कई बार लोग बिना सोचे-समझे ट्राई भी कर लेते हैं, लेकिन हर सलाह आपके लिए फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं है. पिंपल्स से लेकर ड्राई, ऑयली स्किन, सनस्क्रीन यूज करने तक स्किन केयर से जुड़े मिथक होते हैं, जिनपर लोग बहुत ही आसानी से भरोसा कर लेते हैं. इस वजह से वह कई बार स्किन केयर में गलती भी करते हैं. तो अब टाइम है इन मिथकों को तोड़ने का.

आपने भी कई बार अपने दोस्त की किसी तरह की स्किन केयर सलाह मानी हो या फिर सोशल मीडिया पर देखकर कोई रेमेडी का यूज किया हो और उसका रिजल्ट अच्छा न निकले तो ये काफी स्ट्रेस में ला देने वाला होता है. खासतौर पर चेहरे की त्वचा की देखभाल में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. चलिए जान लेते हैं स्किन केयर से जुड़े कुछ मिथक.

पिंपल्स सिर्फ टीनएज में होते हैं

आज भी बहुत सारे लोगों को यही लगता है कि पिंपल्स सिर्फ टीनएज को ही होते हैं. ये पूरी तरह से सही नहीं है. हार्मोनल बदलाव की वजह से इस उम्र में मुंहासे होना आम समस्या है, लेकिन ये किसी भी उम्र के इंसान को हो सकते हैं. इसके लिए हार्मोनल बदलाव से लेकर खराब खानपान, हाइजीन का ध्यान न रखना, पॉल्यूशन, स्ट्रेस जैसी चीजें जिम्मेदार होती हैं.

ऑयली स्किन को मॉइस्चराइज न करें

लोगों में ये एक बहुत बड़ा मिथक है कि ऑयली स्किन वालों को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती है. इससे उनकी त्वचा और तैलीय हो जाती है. जबकि सच्चाई ये है कि ऑयली स्किन बालों को वाटर या फिर जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए ताकि त्वचा में बिना किसी एक्स्ट्रा ऑयल के नमी बनी रहे.

सिर्फ मेकअप वालों को डबल क्लींजिंग की जरूरत

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि डबल क्लींजिंग की जाए. इससे त्वचा गहराई से साफ होती है. बहुत सारे लोगों का ये मानना होता है कि डबल क्लींजिंग की जरूरत सिर्फ उन्हें होती है जो मेकअप ज्यादा लगाते हैं, जबकि आप मेकअप न भी लगाएं तो भी पॉल्यूशन, गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के लिए डबल क्लींजिंग करना जरूरी है.

घर में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं

बहुत सारे लोगों को लगता है कि घर पर हैं तो सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है या फिर छांव है तो सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं, लेकिन सच ये हैं कि अगर आप घर पर भी हैं या फिर बाहर धूप नहीं भी है तो भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए, क्योंकि सनलाइट फेस पर न भी पड़े तो भी यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जबकि घर में आप कई बार फोन चलाते हैं या फिर कंप्यूटर पर काम करते हैं तो स्क्रीन लाइट भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है.

नेचुरल चीजों से नुकसान नहीं होता

बहुत सारे लोगों को लगता है कि नेचुरल चीजें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपकी त्वचा को किसी चीज से एलर्जी है तो नेचुरल इनग्रेडिएंट भी नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि फर्क बस इतना होता है कि नेचुरल चीजों से त्वचा पर साइड इफेक्ट होते भी हैं तो इनका असर बहुत कम होता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.