Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

Pakistan से ड्रोन के जरिए पंजाब आया करोड़ों का नशा, 2 तस्कर गिरफ्तार

0

फरीदकोट : फरीदकोट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब दो नशा तस्करों को 12 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने जब नाकाबंदी की तो एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव झाड़ी वाला में कुछ नशा तस्कर सक्रिय हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने संदिग्ध व्यक्तियों पर छापेमारी की, जिसके दौरान दो व्यक्तियों सुखप्रीत सिंह निवासी गांव झाड़ी वाला और कादर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तलाशी के दौरान 12 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने ड्रोन के जरिए सीमा पार पाकिस्तान से यह खेप मंगवाई थी और इसे गांव झाड़ी वाला में स्टोर करके आगे सप्लाई किया जाना था, लेकिन पुलिस ने इसे पहले ही बरामद कर लिया, जो जिले में सबसे बड़ी अबतक की बरामदगी है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इनके पाकिस्तान में नशा तस्करों से कैसे संबंध थे और यह खेप कैसे लाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.