Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

27 साल का हुआ गूगल, ऐसे बना इंटरनेट की दुनिया का बादशाह

0

Google Birthday Date: हमारा और आप सभी का चहेता Google आज 27 साल का हो गया है. गूगल ने इंटरनेट की दुनिया में कामयाबी के कई झंडे गाड़े हैं, इसे न केवल एक सर्च इंजन के रूप में जाना जाता है बल्कि गूगल आज लोगों को कई तरह की सर्विस भी ऑफर कर रहा है. आज अगर कोई भी हमसे कुछ पूछता है तो हम उसे यही जवाब देते हैं कि ‘भाई गूगल कर लो, हर सवाल का जवाब मिल जाएगा’, ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.

गूगल नॉलेज का भंडार है, जहां बच्चे के स्कूल होमवर्क से प्रोफेशनल लोगों तक के लिए कई जरूरी इंफॉर्मेशन आसानी से मिल जाती है. गूगल ने आज अपने 27वें जन्मदिन के मौके पर डूडल (Google Doodle) तैयार किया है जो अलग ही रूप में नजर आ रहा है. डूडल में गूगल का नाम लिखा है जो थोड़ा हटकर लग रहा है.

ऐसे बना इंटरनेट का बादशाह

अमेरिका कंपनी Alphabet गूगल की मालिक है और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई कंपनी के सीईओ हैं. गूगल की सफलता के पीछे दो बड़ी वजह हैं, पहला तो गूगल का क्लीन इंटरफेस और दूसरा बेहतरीन सर्च रिजल्ट.

इन्हीं दो बड़ी वजहों के कारण कंपनी को शुरुआत में इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इसके बाद जैसे-जैसे कंपनी को फंडिंग मिलती गई, कंपनी नए प्रोडक्ट्स और सर्विस को लॉन्च कर बाहशाहत को कायम करना शुरू कर दिया.

How Google Started: कैसे हुई शुरुआत?

गूगल के पीछे Larry Page और Sergey Brin का बहुत बड़ा हाथ है या फिर यूं कह लीजिए कि गूगल इन दोनों ही अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट के दिमाग की उपज है. इन दोनों ही कंप्यूटर साइंटिस्ट ने सन् 1998, 4 सितंबर को गूगल को शुरू किया था, जब इन दोनों ने गूगल को शुरू किया तब वह कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे और पीएचडी के स्टूडेंट थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.