Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

22 साल पहले जब अभिषेक बच्चन के साथ टूटी थी करिश्मा की सगाई, तो ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

जब से करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की डेथ की खबर सामने आई है, उसके बाद से ही एक्ट्रेस के बारे में चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है. इसी दौरान अभिषेक बच्चन के साथ करिश्मा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से बात की जाने लगी थी. दरअसल, करिश्मा और अभिषेक एक वक्त पर शादी के बंधन में बंधने वाले थे, यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो गई थी. लेकिन, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए. एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि आखिर वो इस सिचुएशन से कैसे बाहर निकली थीं.

साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक ने एक-दूसरे से सगाई की थी. सगाई से पहले करिश्मा और अभिषेक ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. यहां तक कि करिश्मा को बहू बनाने के लिए बच्चन परिवार भी काफी एक्साइटमेंट दिख रहा था, लेकिन सगाई के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया. अब इसकी वजह क्या था इसका असल खुलासा कभी भी नहीं किया गया, लेकिन, कई तरह की बात सामने आ रही थी, लेकिन दोनों में से किसी के परिवार ने किसी बात की पुष्टि नहीं की.

परिवार ने दिया साथ

सगाई टूटने के कुछ वक्त बाद करिश्मा ने सुभाष झा से इस सिचुएशन के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो समय उनके लिए काफी दर्दनाक था, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके पूरे परिवार ने मिलकर उन्हें इससे बाहर निकाला था. एक्ट्रेस ने कहा कि अब समय आ गया है कि मैं बोलूं, इस साल की शुरुआत मेरे लिए दर्दनाक थी. मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की इससे गुज़रे, मुझे अपने दुख और दर्द से खुद ही निपटना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ सब अच्छा हो जाता है.

किस्मत में है, वो होगा

करिश्मा ने कहा कि हालांकि, मैं बहुत कुछ झेल चुकी हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे समझौता भी कर चुकी हूं. मैं बस इतना ही कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वह होना ही है. मैं अपनी परेशानियों का सामना करने के लिए मेंटली तौर पर तैयार नहीं थी, लेकिन आपको बस अपने हिसाब से चलना होता है. उन्होंने ये भी बताया कि अगर उनकी फैमिली उनके साथ नहीं होती तो शायद वो इस परेशानी से कभी बाहर नहीं आ पाती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.