Logo
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
Header Ad

17 दिन में चारधाम के साथ घूमें ये धार्मिक स्थल, दिल्ली से चलेगी ये लग्जरी ट्रेन; कितना है किराया?

0

चार धाम यात्रा अब और भी सुविधाजनक और आरामदायक होने जा रही है. आईआरसीटीसी (IRCTC) 5 सितंबर से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत कर रहा है, जिसके जरिए श्रद्धालु 16 रात और 17 दिन का खास टूर कर सकेंगे. यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी.

इस यात्रा के दौरान ट्रेन यात्रियों को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी. यात्रा पूरी करने के बाद ट्रेन 17 वें दिन दिल्ली लौट आएगी. इस दौरान यात्री लगभग 8157 किलोमीटर का सफर तय करेंगे.

  • श्रद्धालु ऋषिकेश, जोशीमठ और बद्रीनाथ यहां यात्री माणा गांव, नरसिंह मंदिर, राम झूला और त्रिवेणी घाट भी देखेंगे.
  • वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर का भ्रमण.
  • पुरी जगन्नाथ मंदिर, पुरी बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच.
  • रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी.
  • पुणे भीमाशंकर मंदिर.
  • नासिक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर.
  • द्वारका द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका.

मिलेंगी लग्ज़री सुविधाएं

भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन पूरी तरह से एयरकंडीशंड है और इसमें यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.

  • 1AC, 2AC और 3AC क्लास की बोगियां.
  • दो रेस्टोरेंट और मॉडर्न किचन.
  • शॉवर क्यूबिकल्स और सेंसर बेस्ड वॉशरूम.
  • फुट मसाजर की सुविधा.
  • हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड्स.

इस ट्रेन में कुल 150 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. यात्री केवल दिल्ली सफदरजंग से ही नहीं, बल्कि गाज़ियाबाद, मेरठ सिटी और मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन से भी सवार हो सकते हैं.

ऑल-इनक्लूसिव पैकेज

यह टूर आईआरसीटीसी की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है. इसमें ट्रेन यात्रा के साथ-साथ एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन, सभी जगह ट्रांसफर और सैर-सपाटा, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है.

पैकेज का किराया

इस शानदार यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने विभिन्न क्लास के अनुसार पैकेज तय किए हैं

  • 3AC: ₹1,26,980/- प्रति व्यक्ति
  • 2AC: ₹1,48,885/- प्रति व्यक्ति
  • 1AC कैबिन: ₹1,77,640/- प्रति व्यक्ति
  • 1AC कूपे: ₹1,92,025/- प्रति व्यक्ति

जो यात्री चार धाम के साथ देशभर के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की भव्य और सुविधाजनक यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए यह ट्रेन एक बेहतरीन विकल्प है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.