Logo
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन...
Header Ad

15 या 16 मार्च कब है होली भाई दूज? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन

 हिंदू धर्म में कई त्योहार पड़ते हैं. इन्हीं में एक है भाई दूज का त्योहार. ये त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है. हिंदू धर्म में भाई दूज का त्योहार बहुत ही विशेष माना जाता है. भाई दूज के त्योहार पर बहनें अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगती हैं और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और जीवन में सफलता की कामना करती हैं. हर साल दो बार भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है.

भाई दूज का त्योहर पहले मार्च में होली के बाद और फिर दीपावली के बाद मनाया जाता है. होली भाई दूज का त्योहार चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. होली भाई दूज को लोग भाई टीका, भाऊबीज , भाई बीज , भाई फोंटा और भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं. इस साल लोगों में होली भाई दूज के त्योहार की तारीख को लेकर थोड़ा संशय है कि ये त्योहर 15 या 16 मार्च किस दिन मनाया जाएगा. तो चलिए जानते हैं.

इस साल कब है होली भाई दूज?

दरअसल, इस साल चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि 15 मार्च को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 मार्च को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल होली भाई दूज का त्योहार 16 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन शाम को 4 बजे तक भाई को तिलक लगाना अच्छा होगा.

तिलक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • होली भाई दूज पर भाई को चौकी पर बैठाकर ही तिलक लगाएं. खड़े रहने या कुर्सी पर तिलक लगाएं.
  • इस दिन लिलक लगाते समय भाई का मुख उत्तर-या उत्तर पश्चिम दिशा में रहे. वहीं बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रहे.
  • तिलक के दौरान भाई की कलाई पर कलावा बांधे और आरती करें.
  • भाई को तिलक शुभ मुहूर्त में ही लगाएं. भद्रा काल में भूलकर भी तिलक न लगाएं.
  • तिलक लगाए बिना भाई से गिफ्ट न लें.
  • इस दिन भाई-बहन दोनों सात्विक खाना खाएं.
  • तामसिक भोजन का सेवन भूल से भी न करें.
  • इस दिन भाई-बहन लड़ाई-झगड़ा न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.